कोरबा : जिले से सटे मोरगा-सरगुजा सीमा पर पतुरियादांड जंगल में अवैध कोयला खनन का मामला सामने आया है। शनिवार रात कोयला खुदाई कर कोयला लोड कर ले जाने की कोशिश की।ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह प्रयास विफल कर दिया गया। इस दौरान कोयले से भरा एक ट्रक जब्त किया गया।जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात कुछ कोयला तस्कर पतुरियादांड जंगल में पहुंचे और अवैध रूप से कोयले की खुदाई करने लगे। उन्होंने खुदाई किए गए कोयले को एक ट्रक में लोड कर लिया और भागने की कोशिश की।
नए छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में बिल्ली की अजीब आवाज से हड़कंप, मंत्री और विधायक हुए हैरान
ग्रामीणों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने तुरंत वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण और वनकर्मी जंगल की ओर तस्करों को पकड़ने के लिए रवाना हुए। तस्करों को देखकर वे ट्रक लेकर भागने लगे। वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने उनका पीछा किया और मोरगा चौकी पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी देर पीछा करने के बाद ट्रक को रोक लिया।
CCTV फुटेज से सामने आई चोरों की करतूत, ट्रैक्टर से डीजल चुराते हुए पकड़े गए
जब्त ट्रक में भारी मात्रा में कोयला भरा हुआ था। ट्रक में चालक और एक हेल्पर मौजूद थे, जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम ने बताया कि देर रात सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग टीम के साथ रवाना हुए और वाहन को पकड़ा गया, जिसे बाद में वन विभाग के हवाले कर दिया गया है।


