दुर्ग : भिलाई टाऊनशिप में भीख मांगने वाले अब चोरी की घटना को भी अंजाम दे रहे हैं. टाउनशिप में 15 दिन के भीतर 7 ऐसी घटनाएं सामने आई हैं. ताजा मामला भिलाई के सेक्टर 1, सड़क 11 का है, जहां भीख मांगने आए पति-पत्नी ने मकान से लैपटॉप पार कर दिया.
Bollywood और OTT 2025: बदलता मनोरंजन का चेहरा
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में भीख मांगने के लिए घर के गेट पर एक महिला एक पुरुष और एक बच्चा खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है. सभी बहुत देर तक गेट पर ही खड़े रहे. घर में कोई नजर नहीं आने पर चोर शातिर चोर ने गेट का दरवाजा धीरे से खोला और फिर घर के अंदर दाखिल हो गया. कुछ सेकेंड बाद बाहर निकला, तो उसके हाथ में लैपटॉप था.
Chhattisgarh Bharatmala scam: ईओडब्ल्यू के बाद ED और CBI भी कर सकते हैं जांच
उसने लैपटॉप को अपने साथ वाली महिला के थैले में डाला और सभी वहां से रफू चक्कर हो गए. मकान मालिक नागेश्वर राव शाम के वक्त घर पहुंचे तो उन्हें लैपटॉप नहीं मिला, जिसके बाद सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया. तो चोरी की वारदात सामने आई.


