देश में ईंधन की कमी की अफवाहों के बीच Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ने बड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य है और देशभर में ईंधन की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।
एचपीसीएल ने लोगों से अपील की है कि घबराहट में अनावश्यक खरीदारी न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। कंपनी का कहना है कि अफवाहों के कारण पैनिक बाइंग से सप्लाई पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है, जबकि वास्तविक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
read also: भारतीय सेना की ताकत बढ़ी, प्रहार लाइट मशीन गनों की पहली खेप की डिलीवरी
कंपनी के मुताबिक India में ईंधन वितरण नेटवर्क मजबूत है और जरूरत के अनुसार पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। HPCL ने भरोसा दिलाया कि देश में ईंधन आपूर्ति को लेकर किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है।


