high blood pressure क्यों है खतरनाक?
high blood pressure (Hypertension) सिर्फ दिल ही नहीं बल्कि दिमाग, आंखों और किडनी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। यह स्ट्रोक और ब्रेन हेमरेज का बड़ा कारण माना जाता है। अगर समय पर कंट्रोल न किया जाए तो नस फटने तक की नौबत आ सकती है।
दिमाग तक बीपी चढ़ने के लक्षण
सिर में अचानक तेज और चुभने वाला दर्द
आंखों की रोशनी धुंधली होना
चक्कर आना या शरीर में कमजोरी
ये संकेत दिखते ही तुरंत ब्लड प्रेशर चेक करना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
इमरजेंसी में बीपी कम करने के 4 असरदार उपाय
1. पानी पिएं
डिहाइड्रेशन बीपी को तेजी से बढ़ा सकता है। नॉर्मल टेंप्रेचर का पानी पीने से शरीर तुरंत हाइड्रेट होता है और ब्लड प्रेशर नीचे आने लगता है।
2. लेटकर आराम करें
पानी पीने के बाद बिस्तर पर आराम से लेट जाएं। इससे मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और ब्लड फ्लो सामान्य होता है।
3. गहरी सांस लें
डीप ब्रीदिंग से नर्वस सिस्टम शांत होता है। 5 मिनट तक धीरे-धीरे गहरी सांस लेने से बीपी कम होने लगता है और सिरदर्द भी घटता है।
4. हल्के ठंडे पानी से नहाएं
अगर चक्कर नहीं आ रहे हैं तो हल्के ठंडे पानी से नहा सकते हैं। शुरुआत में बीपी थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन नसें खुलने पर ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।
View this post on Instagram
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी दवा या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी समस्या पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।


