High Court Recruitment 2026: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने अलग-अलग पदों पर सीधी भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 300 पद भरे जाएंगे. खास बात यह है कि इन पदों के लिए योग्यता 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और तकनीकी क्षेत्र के उम्मीदवारों तक रखी गई है. इस भर्ती अभियान में कुल 13 तरह के पद शामिल किए गए हैं.
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. उम्मीदवार 30 मार्च 2026 से आवेदन कर सकेंगे. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल 2026 रात 11:59 बजे तक है.
पश्चिम एशिया तनाव: आर्थिक ठिकानों पर हमले की आशंका पर ईरान की कड़ी चेतावनी
इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए समय का खास ध्यान रखना जरूरी है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट aphc.gov.in पर जाकर ही आवेदन करें.
इस भर्ती अभियान में कुल 13 तरह के पद शामिल किए गए हैं. असिस्टेंट के 78 पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 50 पद, टाइपिस्ट के 44 पद, कॉपीस्ट के 34 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के 31 पद, एग्जामिनर के 27 पद, ऑफिस सबऑर्डिनेट के 20 पद, यूडी स्टेनोग्राफर के 7 पद, सेक्शन ऑफिसर के 5 पद, सीनियर सिस्टम ऑफिसर का 1 पद, असिस्टेंट लाइब्रेरियन का 1 पद, लाइब्रेरियन ग्रेड-II का 1 पद और स्टेनोग्राफर का 1 पद शामिल है.
चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी अलग से जारी की जाएगी. परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और आगे की प्रक्रिया की सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी. उम्मीदवारों को नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है.
BRICS को ‘सुपर पावर’ बनाने की रणनीति, तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जोर; पुतिन का बड़ा संकेत
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी आसान है. सबसे पहले उम्मीदवार aphc.gov.in वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर “Recruitments” या “Latest Notifications” के विकल्प पर क्लिक करें. वहां AP High Court Recruitment 2026 के लिंक पर जाकर “Apply Online” चुनें. इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी निजी जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और वर्ग से जुड़ी जानकारी सावधानी से भरें. निर्धारित फॉर्मेट में अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करें. अगर आवेदन शुल्क लागू है तो ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें. अंत में फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.


