25 की उम्र के बाद शरीर में धीरे-धीरे ऐसे बदलाव शुरू हो जाते हैं, जो बाहर से नजर नहीं आते लेकिन भविष्य में बड़ी बीमारियों की वजह बन सकते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस उम्र के बाद नियमित हेल्थ चेकअप बेहद जरूरी हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ बेसिक टेस्ट समय पर करा लिए जाएं तो डायबिटीज, हार्ट डिजीज और हार्मोनल समस्याओं को शुरुआती स्टेज में ही पकड़ा जा सकता है।
डॉक्टरों की सलाह में सबसे पहले ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर चेक और BMI (बॉडी मास इंडेक्स) शामिल हैं, जिन्हें आप घर पर भी आसानी से मॉनिटर कर सकते हैं। इसके अलावा लिपिड प्रोफाइल (कोलेस्ट्रॉल टेस्ट) और थायरॉइड टेस्ट कराना भी जरूरी माना जाता है, ताकि हार्ट और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याओं का समय रहते पता चल सके।
read also: The Bonus Market Update: लाल निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी, डॉलर के मुकाबले रुपये में मामूली मजबूती
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आज की लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और अनियमित खानपान के कारण कम उम्र में ही कई बीमारियां पनपने लगी हैं। ऐसे में 25 के बाद साल में एक बार ये जरूरी टेस्ट कराना सेहत को लंबे समय तक फिट रखने में मददगार साबित हो सकता है।


