Health Inspector Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और हेल्थ सेक्टर में काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है. तमिलनाडु मेडिकल रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN MRB) ने हेल्थ इंस्पेक्टर के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है.
डराने वाला खुलासा! प्रदूषण से हर साल लाखों भारतीयों की मौत, WHO रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े
यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है जो स्वास्थ्य सेवाओं में करियर बनाना चाहते हैं, या फिर गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य से जुड़े नियम और व्यवस्थाओं को लागू करने का काम करना चाहते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1429 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन 16 नवंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें, समय रहते आवेदन करें.
आवेदन के लिए आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. खास बात यह है कि इस भर्ती में ऊपरी आयु सीमा तय नहीं की गई है, यानी अधिक उम्र वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. यह उन लोगों के लिए भी अवसर है जो उम्र की सीमा की वजह से अक्सर सरकारी नौकरियों से बाहर हो जाते हैं.
अब शादी में सिर्फ 3 गहने पहन सकेंगी इस राज्य की महिलाएं, नियम तोड़ा तो देना होगा 50 हजार का जुर्माना
इस भर्ती में आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग है. SC, SCA, ST और DAP श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये रखा गया है. फीस ऑनलाइन मोड में ली जाएगी. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mrb.tn.gov.in पर जाएं. होमपेज पर “Health Inspector Recruitment” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
सबसे पहले नए उम्मीदवार के रूप में रजिस्ट्रेशन करें. रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें. अब श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.


