कोरबा : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती पर कोरबा जिले का हसदेव बांगो बांध और दर्री बराज तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा। हर वर्ष की तरह इस बार भी राज्य स्थापना दिवस पर यहां आकर्षक विद्युत सजावट की गई, लेकिन इस बार की भव्यता कुछ अलग थी।
कोरबा हादसा : ट्रांसपोर्ट कंपनी में करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप
तिरंगे रंगों में सजी लाइटिंग ने न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों का भी मन मोह लिया। रात के समय बांध पर लेजर शो का शानदार नजारा देखने को मिला, जिसकी रंगीन किरणें हसदेव नदी के जल पर प्रतिबिंबित होकर मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं।
यह दृश्य दूर तक दिखाई देता रहा और लोगों ने अपने कैमरे में इस खूबसूरत पल को कैद किया। हसदेव बांगो बांध कोरबा जिले की जीवनरेखा कहा जाता है। यह बांध न केवल प्रदेश की ऊर्जा उत्पादन प्रणाली का अहम हिस्सा है बल्कि किसानों के लिए भी वरदान साबित हुआ है। बांगो बांध से 11 प्रमुख उद्योगों को पानी की आपूर्ति की जाती है। साथ ही इसकी सिंचाई क्षमता ढाई लाख हेक्टेयर से अधिक है, जिससे बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा और आसपास के जिलों के खेत लहलहाते हैं।


