ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुबह की एक तस्वीर शेयर की, जिसके बाद फैंस के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है। तस्वीर में अभिनेत्री Hyderabad की सुबह का खूबसूरत नजारा दिखाती नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने इशारों में बताया कि वह एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए रवाना हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से अटकलें लगाई जा रही हैं कि अभिनेत्री जल्द ही Varanasi में शूटिंग करती नजर आ सकती हैं। हालांकि प्रियंका ने अपने प्रोजेक्ट के बारे में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन फैंस का मानना है कि यह किसी बड़े इंटरनेशनल या बॉलीवुड प्रोजेक्ट से जुड़ा हो सकता है।
read also: CG में सियासी हलचल: कांग्रेस का सख्त आदेश, भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा करने पर रोक
प्रियंका की हर अपडेट पर नजर रखने वाले फैंस अब उनकी अगली घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उनके नए प्रोजेक्ट से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है, जिससे उत्सुकता और बढ़ गई है।


