बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री Mamta Kulkarni एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका गोवा में एक नया लुक सामने आया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्होंने संन्यास की राह छोड़ दी है, जबकि कुछ लोग इसे उनका निजी फैसला बताते हुए समर्थन भी कर रहे हैं।
read also: Bilaspur Fire: बिलासपुर के प्रताप चौक पर कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
वायरल तस्वीरों और वीडियो में Mamta Kulkarni पहले से बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। इस बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहां कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, तो वहीं उनके फैंस उनके नए रूप की तारीफ भी कर रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर उनकी ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


