आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब खानपान और अनियमित दिनचर्या का सबसे ज्यादा असर हमारे पाचन तंत्र और एनर्जी लेवल पर पड़ता है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स 30/30/3 रूल को तेजी से लोकप्रिय और असरदार मान रहे हैं। यह एक आसान लाइफस्टाइल फॉर्मूला है, जिसे अपनाकर आप अपनी गट हेल्थ सुधारने के साथ पूरे दिन एक्टिव रह सकते हैं।
इस रूल के अनुसार सुबह उठने के 30 मिनट के भीतर करीब 30 ग्राम प्रोटीन लेना जरूरी माना जाता है। प्रोटीन से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे अनहेल्दी स्नैकिंग कम होती है। इसके बाद रोजाना कम से कम 30 मिनट की हल्की एक्सरसाइज या वॉक करने की सलाह दी जाती है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और पाचन को बेहतर बनाती है।
read also: इज़राइल–लेबनान सीज़फायर पर नई पहल, स्थायी समझौते की बात; हिजबुल्लाह ने हथियार छोड़ने से किया इंकार
इस नियम का तीसरा हिस्सा है सुबह के पहले 3 घंटे तक कैफीन से दूरी रखना। इससे शरीर का नैचुरल एनर्जी सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है और हार्मोन बैलेंस बना रहता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नियमित रूप से 30/30/3 रूल अपनाने से पाचन मजबूत होता है, एनर्जी बढ़ती है और वजन नियंत्रण में रखने में भी मदद मिलती है।


