प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट से जुड़े कार्यक्रम में देश को ‘मेड इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड’ का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से वैश्विक तकनीकी और विनिर्माण हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और सेमीकंडक्टर क्षेत्र इस बदलाव की मजबूत नींव साबित होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग आधुनिक अर्थव्यवस्था का अहम आधार है और इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और डिजिटल सेक्टर को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि देश अब तकनीक के क्षेत्र में आयात पर निर्भर रहने के बजाय वैश्विक सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बनने की ओर बढ़ रहा है।
read also: CG CRIME : कोरबा में महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म, इलाके में फैली सनसनी
सरकार का मानना है कि इस पहल से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर निर्माण मानचित्र पर मजबूत पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


