HUDCO BHARTI 2026 : आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तहत आने वाली नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी HUDCO (Housing and Urban Development Corporation) ने प्रोजेक्ट्स और फाइनेंस डिसिप्लिन में 08 लेटरल लेवल एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगें हैं. तो चलिए जानते हैं जारी भर्ती किन पदों पर होगी, कौन कर सकता है आवेदन, क्या योग्यता चाहिए और सैलरी कितनी मिलेगी.
Weather News Today: दिल्ली में आज फिर बरसेंगे बादल, 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
HUDCO Recruitment 2026 : कौन कर सकता है आवेदन?
प्रोजेक्ट्स डिस्प्लीन
कैंडिडेट के पास सिविल (Civil), इलेक्टिक्ल (Electrical), इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics) या मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Mechanical Engineering) में बैचलर डिग्री होना जरूरी है. इसके लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक होने चाहिए. MBA या Finance में दो साल का पीजी डिप्लोमा (PG Diploma) रखने वाले कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी.
फाइनेंस डिस्प्लीन
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास CA/CMA होना चाहिए या Finance स्पेशलाइजेशन के साथ दो साल का फुल टाइम MBA/PG Diploma किया होना चाहिए. MBA/PG Diploma किए गए उम्मीदवार के लिए न्यूनतम 60 फीसदी नंबर होना जरूरी हैं.
आयु सीमा क्या चाहिए
- Deputy General Manager (E-5): अधिकतम 45 साल
- Assistant General Manager (E-4): अधिकतम 40 साल
- Senior Manager (E-3): अधिकतम 35 साल
SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल और OBC-NCL उम्मीदवारों को 3 साल की उम्र में छूट मिलेगी.
अनुभव कितना चाहिए?
- DGM (E-5): न्यूनतम 11 साल का एक्सपीरिएंस
- AGM (E-4): न्यूनतम 7 वर्ष साल का एक्सपीरिएंस
- Senior Manager (E-3): न्यूनतम 5 साल का एक्सपीरिएंस चाहिए
CPSEs, बैंकों, NBFCs और बहुपक्षीय संस्थाओं में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.
सैलरी और सुविधाएं क्या होंगी
IDA पैटर्न के तहत वेतन के साथ HRA, मेडिकल सुविधा, सुपरएनुएशन बेनिफिट्स, पोस्ट-रिटायरमेंट सुविधाएं और अन्य भत्ते मिलेंगे. सलाना CTC करीब 30.47 लाख तक जा सकता है.
चयन कैसे होगा?
इन पदों की भर्ती के लिए किसी तरह की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का सिलेक्शन केवल इंटरव्यू के बेसिस पर होगा. इंटरव्यू हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में दिया जा सकेगा.
कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार HUDCO की ऑफिशियल वेबसाइट www.hudco.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 16 सितंबर 2026 शाम 6 बजे निश्चित की गई है.
सांप के डसने के बाद युवक ने किया ऐसा काम, देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान
कितनी लगेगा फीस
UR, EWS और OBC-NCL उम्मीदवारों को 1,500 आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए नि:शुल्क होगा.



