गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कोरोना काल के दौरान बंद किए गए ट्रेनों के स्टॉपेज को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और कहा कि स्टॉपेज बंद होने से आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
read also: Korba News: कोरबा में चलती कार में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप
धरना स्थल पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ट्रेनों के ठहराव बंद होने से मरीजों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को दूर-दराज के स्टेशनों पर जाना मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने रेलवे से जल्द निर्णय लेकर सभी पूर्ववत स्टॉपेज बहाल करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


