Jiya Manek और वरुण जैन की शादी
टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ की गोपी बहू फेम एक्ट्रेस Jiya Manek ने अपने को-स्टार और लंबे समय से दोस्त रहे वरुण जैन से शादी कर ली है। 21 अगस्त को कपल ने करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए। इस खबर ने फैंस को चौंका दिया और सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।
फैंस को दिया सरप्राइज
शादी की घोषणा करते हुए जिया और वरुण ने अपनी पहली वेडिंग फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। जिया ने पोस्ट में लिखा –
“ईश्वर और गुरु की कृपा से और आप सबके प्यार के साथ, हम हमेशा के लिए एक हो गए हैं। हम दो दोस्त थे और अब पति-पत्नी हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए सभी प्रियजनों के आभारी हैं।”
वेडिंग लुक
शादी के दिन जिया मानेक ने सुनहरी साउथ इंडियन साड़ी और पारंपरिक ज्वेलरी पहनकर सबका दिल जीत लिया। वहीं, वरुण जैन पीले रंग के कुर्ते में हैंडसम नजर आए। कपल की तस्वीरों में उनकी खुशी और प्यार साफ झलक रहा था।
View this post on Instagram
Jiya Manek का करियर
Jiya Manek को ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू के रोल से घर-घर में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ‘जीनी और जूजू’ में जीनी का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता। दिलचस्प बात यह है कि जिया और वरुण ने साथ में रीबूट शो ‘तेरा मेरा साथ रहे’ में भी काम किया, जिसने उनके रिश्ते को और मजबूत किया।
वरुण जैन का करियर
वरुण जैन ने 2010 में ‘काली – एक अग्निपरीक्षा’ से टीवी करियर की शुरुआत की। उन्हें ‘दीया और बाती हम’ में मोहित राठी के किरदार से लोकप्रियता मिली। ‘साथ निभाना साथिया’ में उन्होंने जिया मानेक के ऑन-स्क्रीन देवर चिराग मोदी की भूमिका निभाई थी।
रील से रियल लाइफ कपल
दोनों की शादी की खबर ने फैन्स को खुश कर दिया है। दर्शकों के लिए यह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं कि ऑन-स्क्रीन देवर-भाभी अब रियल लाइफ में पति-पत्नी बन गए हैं।


