UP Anganwadi Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत झांसी जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 223 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही बाल विकास परियोजनाओं के लिए की जा रही है। योग्य महिला उम्मीदवार upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती में केवल संबंधित वार्ड या ग्राम सभा की स्थायी निवासी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। अगर संबंधित क्षेत्र में कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिलता है, तो न्याय पंचायत की महिला उम्मीदवार को मौका दिया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026 रात 12 बजे तक है।



