सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी ने भारतीय परिवारों की किस्मत चमका दी है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, गोल्ड प्राइस में जबरदस्त उछाल के चलते भारतीय घरों की कुल संपत्ति में करीब 117 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारत में पारंपरिक रूप से सोने में निवेश को सुरक्षित विकल्प माना जाता है और मौजूदा तेजी ने इस भरोसे को और मजबूत किया है।
read also: 21 से 29 जनवरी तक आम जनता के लिए बंद रहेगा राष्ट्रपति भवन, गणतंत्र दिवस तैयारियों के चलते फैसला
विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और डॉलर में उतार-चढ़ाव के चलते निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है। इसका सीधा फायदा उन परिवारों को मिला है, जिनके पास पहले से सोने का भंडार था। माना जा रहा है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में यही रुझान बना रहा, तो आने वाले समय में सोना भारतीय परिवारों की संपत्ति बढ़ाने में और अहम भूमिका निभा सकता है।


