सोने में निवेश करने वालों के लिए गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) एक स्मार्ट और सुरक्षित विकल्प बनकर उभर रहा है। इसमें निवेशकों को 99.5% शुद्धता वाले सोने से जुड़ा रिटर्न मिलता है, वो भी बिना मेकिंग चार्ज चुकाए। भौतिक सोने की तरह इसे रखने के लिए लॉकर की जरूरत नहीं होती, जिससे अतिरिक्त खर्च और सुरक्षा की चिंता भी खत्म हो जाती है।
read also: UP Diwas 2026: यूपी दिवस पर अमित शाह का ‘जय श्री राम’ जयकारा, बोले—योगी ने उत्तर प्रदेश को बदल दिया
विशेषज्ञों के मुताबिक Gold ETF में निवेश पारदर्शी, तरल और टैक्स के लिहाज से भी सुविधाजनक होता है। बाजार में सोने की कीमत बढ़ने पर निवेशकों को सीधे फायदा मिलता है, जबकि खरीद-बिक्री भी शेयर बाजार की तरह आसानी से की जा सकती है। ऐसे में Gold ETF उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है, जो शुद्ध सोने में निवेश के साथ सुविधा और संभावित मुनाफा दोनों चाहते हैं।


