गोवा क्लब अग्निकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस हादसे के मुख्य आरोपी और नाइटक्लब के मालिक लूथरा बंधुओं को थाईलैंड से भारत लाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, बैंकॉक में प्रत्यर्पण (Extradition) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिसके बाद उन्हें जल्द भारत लाया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, लूथरा बंधु घटना के बाद देश छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे। भारतीय एजेंसियों की ओर से इंटरपोल और थाई अधिकारियों के सहयोग से उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब उन्हें भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है, जहां उनसे गोवा क्लब फायर केस में पूछताछ की जाएगी।
read also: NIA का बड़ा खुलासा: पहलगाम आतंकी हमला लश्कर-ए-तैयबा और TRF की साजिश, सात आरोपियों पर चार्जशीट
गौरतलब है कि इस अग्निकांड में कई लोगों की जान गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। लूथरा बंधुओं के भारत पहुंचने के बाद जांच में तेजी आने और कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।


