बिलासपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्व सहायता समूह को शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटित कराने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार, स्व सहायता समूह ने रिश्वत मांगने की शिकायत ACB से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान जैसे ही फूड इंस्पेक्टर ने 90 हजार रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया।
ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।


