प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजदूरों की सुरक्षा और ग्रामीण आजीविका में हो रहे सकारात्मक बदलावों पर केंद्रित एक लेख को साझा करते हुए कृषि मंत्री की खुलकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए लेख साझा करते हुए कहा कि यह लेख सरकार के प्रयासों और जमीनी स्तर पर हो रहे सुधारों को प्रभावी ढंग से सामने रखता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि और ग्रामीण क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों से न केवल किसानों और मजदूरों की आय में बढ़ोतरी हो रही है, बल्कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन भी मिल रहा है। लेख में फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य, कृषि अवसंरचना और ग्रामीण रोजगार से जुड़ी योजनाओं के असर को विस्तार से बताया गया है।
read also: डीएवी कोरबा में वार्षिकोत्सव ‘एपियोथिसिस’ का भव्य शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की नींव गांवों और खेतों से मजबूत होती है। उन्होंने कृषि मंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहलें देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव ला रही हैं और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।


