उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुरादनगर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति, जो एक फिजिकल एजुकेशन टीचर है, उस पर Nora Fatehi जैसा फिगर बनाने का दबाव डालता था। इसके लिए वह रोजाना पत्नी को 3-3 घंटे जिम में एक्सरसाइज करने पर मजबूर करता और अगर वह थक जाती तो उसे खाना तक नहीं देता।
Nora Fatehi महिला का आरोप है कि पति अक्सर कहता था कि उसने गलत शादी की और उसे नोरा जैसी खूबसूरत लड़की मिल सकती थी। लगातार तानों और जुल्मों के कारण महिला की सेहत बिगड़ने लगी।
View this post on Instagram
क्या सच में 3 घंटे जिम करना जरूरी है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिट रहने के लिए रोजाना घंटों जिम करना जरूरी नहीं है।
WHO और मेयो क्लिनिक के अनुसार, वयस्कों को हफ्ते में 150 मिनट मॉडरेट एक्सरसाइज करनी चाहिए।
इसका मतलब है, रोजाना सिर्फ 30 मिनट एक्सरसाइज पर्याप्त है।
अगर आप हार्ड एक्सरसाइज जैसे रनिंग, HIIT या साइक्लिंग करते हैं तो हफ्ते में 75 मिनट भी काफी है।
क्या सिर्फ जिम ही एक्सरसाइज है?
नहीं। रोजमर्रा की एक्टिविटीज़ जैसे
बाजार तक पैदल जाना,
सीढ़ियां चढ़ना,
बच्चों के साथ खेलना,
बगीचे या घर का काम करना
भी एक्सरसाइज मानी जाती हैं और सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।
क्या 30 मिनट एक्सरसाइज काफी है?
फिट और हेल्दी रहने के लिए रोज 30 मिनट पर्याप्त है।
वजन घटाने के लिए 45–60 मिनट डेली वर्कआउट जरूरी हो सकता है।
मसल्स बनाने के लिए हफ्ते में 3–4 दिन 45–60 मिनट वेट ट्रेनिंग करनी चाहिए।


