अभिनेता विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर असमंजस बना हुआ है। गणतंत्र दिवस जैसे बड़े मौके पर भी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हो सका, जिससे मेकर्स की चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि कानूनी और सर्टिफिकेशन से जुड़े कुछ मुद्दों के चलते फिल्म का प्रदर्शन फिलहाल अटका हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक, अगर जल्द स्थिति स्पष्ट नहीं होती है तो फिल्म की रिलीज फरवरी से आगे खिसक सकती है। इससे मेकर्स की रणनीति और प्रमोशनल प्लान पर भी असर पड़ने की आशंका है। विजय के फैंस लंबे समय से फिल्म के सिनेमाघरों में आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन लगातार देरी से उनकी निराशा भी बढ़ती जा रही है।
read also: CG News : चलती बस में अचानक लगी आग, 40 से ज्यादा यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का मानना है कि ‘जन नायकन’ जैसी बड़ी फिल्म की रिलीज टलना बॉक्स ऑफिस समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है। फिलहाल सभी की नजरें मेकर्स के अगले आधिकारिक बयान पर टिकी हैं, जिससे यह साफ हो सके कि विजय की यह चर्चित फिल्म आखिर कब दर्शकों तक पहुंचेगी।


