वेस्ट एशिया में जारी तनाव और बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत अपील का असर दिखने लगा है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF ने अपने वाहनों की तेल खपत में 10 प्रतिशत तक कटौती करने का फैसला लिया है। यह कदम ऊर्जा बचत और खर्च कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सीआरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, ईंधन की खपत कम करने के लिए वाहन संचालन में नई रणनीति अपनाई गई है। अनावश्यक मूवमेंट को सीमित करने, बेहतर रूट प्लानिंग और वाहनों की नियमित मेंटेनेंस जैसे उपाय लागू किए गए हैं। इससे न सिर्फ ईंधन की बचत होगी बल्कि परिचालन लागत भी कम होगी।
read also: पीएम मोदी की सुरक्षा पर बड़ा बयान: पूर्व रॉ प्रमुख समंत गोयल बोले- खतरे लगातार बढ़ रहे
विशेषज्ञों का मानना है कि सुरक्षा बलों की यह पहल अन्य सरकारी विभागों और आम लोगों को भी ईंधन बचाने के लिए प्रेरित करेगी। मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए ऊर्जा संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया जा रहा है।





