फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने अपने भारत दौरे के दौरान बाॅलीवुड के कई दिग्गज सितारों से मुलाकात की। इस खास मौके पर अभिनेत्री Shabana Azmi और अभिनेता Anil Kapoor समेत कई फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं। मुलाकात के दौरान सिनेमा, संस्कृति और भारत-फ्रांस के रचनात्मक सहयोग को लेकर चर्चा हुई।
read also: जलवायु संकट और क्योटो प्रोटोकॉल: 28 साल बाद भी क्यों प्रासंगिक है यह ऐतिहासिक समझौता?
बताया जा रहा है कि इस बातचीत में दोनों देशों के बीच फिल्म निर्माण, को-प्रोडक्शन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मैक्रों ने भारतीय सिनेमा की वैश्विक लोकप्रियता की सराहना की, वहीं बॉलीवुड सितारों ने फ्रांस के साथ रचनात्मक साझेदारी को लेकर उत्साह जताया। इस मुलाकात को सांस्कृतिक कूटनीति के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है।


