जशपुर : कुनकुरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत गढ़ाकटा गांव में सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया. खेत देखने गए एक पिता व उसके दो बेटों पर दो जंगली हाथियों ने अचानक हमला कर दिया. हमले के दौरान दोनों बेटे किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन पिता हाथियों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 1378 व्याख्याताओं को प्राचार्य बनने का रास्ता साफ
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तुरंत मौके पर पहुंचा और हाथियों की गतिविधि पर नजर रखते हुए स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है. क्षेत्र में हाथियों की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में हैं.


