कोरबा प्रशासन की टीम ने हरदीबाजार क्षेत्र में चल रहे 18 अवैध ईंट भट्ठों की जांच की, जहां बिजली चोरी भी पकड़ी गई। मौके से 9 लाख अवैध ईंट को जब्त कर ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया है। पाली एसडीएम रोहित कुमार सिंह, तहसीलदार अभिजीत राजभानु, थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छापामार कार्रवाई की। ग्राम सुआभोड़ी में 18 ईंट भट्ठे चलते पाए गए। यहां अवैध बिजली कनेक्शन भी पाया। बिजली विभाग के अधिकारियों को कनेक्शन काटने को कहा गया है। अवैध ईंट भट्टे में कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
Job Alert: नए साल में रेलवे ने किया बड़ा ऐलान, 22000 पदों पर भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया जनवरी से शुरू
परिवहन में उपयोग लाए जाने वाले ट्रैक्टर भी जब्त कर पुलिस को सौंपा। इस दौरान हरदीबाजार निवासी राजेश जायसवाल जेसीबी से अवैध मिट्टी की खुदाई करा रहा था। इसे भी जब्त कर परिवहन में लगे ट्रैक्टर को भी पकड़ा है। ईंट भट्ठे में अवैध कोयले का भी उपयोग हो रहा था, जिसे जब्त कर लिया है।
Mouth Cancer: शराब पीने वालों के लिए चेतावनी… एक पेग भी बढ़ा सकता है मुंह के कैंसर का खतरा
बताया जा रहा है काफी लंबे समय से अवैध रूप से ईंट भठों का संचालन हो रहा था। शिकायत मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। ईंट भट्ठों में बिजली की चोरी होना पाया गया। तत्काल इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई जहां मौके पर बुला कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


