नई दिल्ली : दिल्ली के सरिता विहार में सड़क पर एक बुजुर्ग को एक युवक ने बुरी तरह से पीटा। पुलिस ने शनिवार को बताया कि दिल्ली के आली एक्सटेंशन में सड़क पर एक शख्स ने बुजुर्ग पर बुरी तरह हमला किया। यह घटना शुक्रवार को हुई, जिसमें पीड़ित बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित और आरोपी की पहचान रघुराज सिंह और मोहित के तौर पर हुई है। फिलहाल, पीड़ित की हालत स्थिर है।
CG Road Accident : नायब तहसीलदार की कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 2 गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार, सरिता विहार के आली गांव के रहने वाले रघुराज सिंह अपनी कार से ऑफिस जा रहे थे। जब वह मथुरा रोड के पास आली एक्सटेंशन पहुंचे, तो मोहित अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर आया और सिंह की कार के पास रुक गया। फिर उसने कार का शीशा तोड़ दिया और रघुराज पर लोहे की रॉड से हमला किया। कुछ राहगीरों ने बीच-बचाव करने और मोहित को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह लोहे की रॉड से हमला करता रहा।
UP का पहला All-Women रेलवे स्टेशन, सुपरिटेंडेंट से गार्ड तक, सिर्फ महिलाएं संभाल रही स्टेशन
पुलिस ने बताया कि उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया, साथ ही मोहित के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इंडिया टीवी डिजिटल वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता।


