एजुकेशन फॉर भारत कॉन्क्लेव में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने क्रिकेट करियर का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मजाकिया अंदाज में उनसे कहा था—‘एक घंटा खेल ले, ताकि घरवाले भी मैच देख सकें’. सहवाग के इस बयान ने कॉन्क्लेव के मंच पर मौजूद दर्शकों को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में सहवाग ने युवाओं और छात्रों को खेल, अनुशासन और धैर्य की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि खेल जीवन में टीमवर्क और लक्ष्य के प्रति समर्पण सिखाता है।
read also: बिलासपुर में नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो ने मचाया कहर, 4 कारें क्षतिग्रस्त, मकान तक टूटा
इसी बीच उन्होंने सचिन के साथ बिताए पलों को याद करते हुए बताया कि कैसे क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें प्रेरित किया और उनके करियर को नई दिशा दी। कॉन्क्लेव में शिक्षा और टेक्नोलॉजी के भविष्य पर कई विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखे।



