चुनाव आयोग (ECI) ने चुनावी राज्यों में ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है। आयोग का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अब तक करीब 1.20 लाख से अधिक मतदाता इस अभियान का हिस्सा बन चुके हैं।
इस अभियान के तहत मॉक पोल, लाइव डेमो, कार्यशालाएं और इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें मतदाताओं को बताया जा रहा है कि ईवीएम और वीवीपैट कैसे काम करते हैं और वोट की पर्ची की पुष्टि किस तरह होती है। विशेष रूप से पहली बार वोट देने वाले युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं को लक्ष्य बनाकर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि मतदान के प्रति उनका विश्वास और सहभागिता बढ़ सके।
read also: The Diary of Manipur Teaser: मोनालिसा का बंजारन लुक, मशाल के साथ किया धमाकेदार एक्शन
चुनाव आयोग का कहना है कि पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह पहल अहम मानी जा रही है, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।


