Bank FD Rates: रिटायरमेंट के बाद नियमित और सुरक्षित आय की तलाश कर रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अब भी सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्प माना जाता है। मौजूदा समय में कई बैंक सीनियर सिटीजंस (60 वर्ष या उससे अधिक उम्र) को तीन साल की अवधि वाली FD पर 8 प्रतिशत तक का आकर्षक ब्याज दे रहे हैं। खास बात यह है कि कुछ बैंकों में यह सुविधा 3 करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर उपलब्ध है।
स्मॉल फाइनेंस बैंकों में सबसे ज्यादा ब्याज
सीनियर सिटीजंस के लिए स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और जना स्मॉल फाइनेंस बैंक तीन साल की FD पर 8% तक ब्याज दे रहे हैं।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजंस को 7.7% का रिटर्न दे रहा है।
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में यह दर करीब 7.6% है।
इसके अलावा इक्विटास, स्लाइस, सूर्योदय, शिवालिक और ईएसएएफ जैसे स्मॉल फाइनेंस बैंकों में ब्याज दरें 6.5% से 7.5% के बीच हैं।
प्राइवेट बैंकों की पेशकश
प्राइवेट बैंक भी इस मुकाबले में पीछे नहीं हैं। YES Bank सीनियर सिटीजंस को 7.75% तक ब्याज दे रहा है। वहीं RBL Bank और Bandhan Bank में FD पर करीब 7.7% तक रिटर्न मिल रहा है। DCB Bank भी 7.65% की दर ऑफर कर रहा है।
सरकारी बैंकों में स्थिर रिटर्न
सरकारी बैंकों में ब्याज दरें थोड़ी कम लेकिन भरोसा ज्यादा है। भारतीय स्टेट बैंक सीनियर सिटीजंस को 7.05% ब्याज देता है, जबकि पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक में यह दर करीब 7% से 7.25% के बीच है।
निवेश से पहले वरिष्ठ नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ब्याज दर के साथ-साथ बैंक की सुरक्षा, जमा बीमा और अपनी जरूरतों को ध्यान में रखकर ही FD में पैसा लगाएं।


