क्या आपने कभी सोचा है कि नींद के दौरान आपकी हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और सांस लेने की गति अपने आप नियंत्रित होती है? विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ ड्रिंक्स इस प्राकृतिक प्रक्रिया में बाधा डाल सकती हैं। Medicover Hospitals, खारघर, नवी मुंबई के कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. विक्रम धरप के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट या किडनी के मरीजों को खास सावधानी बरतनी चाहिए।
1. मीठे ड्रिंक्स
सोने से पहले मीठे पेय लेने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। इससे इंसुलिन का स्तर प्रभावित होता है और पूरी रात शुगर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। फ्रूट जूस भी शुगर और एसिड रिफ्लक्स बढ़ा सकते हैं।
2. शराब (बीयर, वाइन, स्पिरिट्स)
शुरुआत में नींद ला सकती है, लेकिन बाद में नींद टूटना, डिहाइड्रेशन, बार-बार पेशाब और हार्ट रिदम गड़बड़ी का कारण बन सकती है। स्लीप एपनिया और दिल के मरीजों के लिए जोखिम ज्यादा होता है।
3. कैफीन वाले ड्रिंक्स (कॉफी, चाय, एनर्जी ड्रिंक्स)
कैफीन घंटों तक शरीर में रहता है और हार्ट रेट व स्ट्रेस हॉर्मोन बढ़ा सकता है। देर रात एनर्जी ड्रिंक लेना नींद और हृदय स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है।
4. बहुत ठंडा पानी
हालांकि हर किसी के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन बुजुर्गों या हृदय रोगियों में बहुत ठंडा पानी हार्ट रेट पर असर डाल सकता है।
बेहतर विकल्प:
कमरे के तापमान वाला पानी, बिना चीनी की हर्बल चाय या छोटे घूंट में तरल लें।
यदि रात में बार-बार प्यास, सूजन, तेज धड़कन या सांस की तकलीफ हो, तो डॉक्टर से सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी सलाह पर अमल करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श


