रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध नशे की तस्करी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। NCB और RPF की संयुक्त कार्रवाई में दो युवतियों को गांजा ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। टीम ने उनके पास से 24 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
वंदे भारत एक्सप्रेस से तस्करी की कोशिश
मिली सूचना के आधार पर NCB और RPF को पता चला कि दो युवतियां विशाखापट्टनम से वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए गांजा रायपुर ला रही हैं। ट्रेन के रायपुर स्टेशन पहुंचने पर टीम ने दोनों को हिरासत में लिया। सामान की जांच में उनके ट्रॉली बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
बिलासपुर की निवासी दोनों युवतियां
पूछताछ में युवतियों ने अपना नाम नीलम राठौर और रीना वर्मा बताया। दोनों बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र की निवासी हैं।
फिलहाल NCB और RPF की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध तस्करी में और कौन-कौन शामिल है।


