पटना। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह ने अपने तूफानी प्रचार अभियान का समापन किया। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य की जनता का आशीर्वाद एनडीए (NDA) के साथ है और गठबंधन भारी बहुमत से सरकार बनाएगा।
पूरा बिहार घूमे पवन सिंह
बीजेपी के स्टार प्रचारक पवन सिंह ने अपने चुनावी अभियान के दौरान बिहार के विभिन्न जिलों में कई रैलियां और रोड शो किए। उन्होंने कहा कि जनता से सीधे संवाद और मुलाकात के बाद उन्हें एनडीए की जीत का पूरा भरोसा है।
मीडिया से बातचीत में पवन सिंह ने कहा — “मैंने पूरा बिहार घूमा, लोगों से मिला, मां का आशीर्वाद हमें मिल गया है। जय एनडीए, जय बिहार।”
NDA कार्यकर्ताओं में उत्साह
पवन सिंह का यह बयान चुनाव प्रचार थमने के ठीक बाद आया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनका यह आत्मविश्वास NDA कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जनता से उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और अब वे नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
NDA की जीत पर भरोसा
पवन सिंह के बयान से साफ झलकता है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। उनका यह आत्मविश्वास उस समय सामने आया है जब बिहार में NDA और INDIA गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।


