एमसीबी। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 23 मार्च 2026 को रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मनेन्द्रगढ़ के तत्वावधान में जिला रोजगार कार्यालय मनेन्द्रगढ़ में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी।
रोजगार मेले में Parishram Human Resources Pvt. Ltd., गुरुग्राम (हरियाणा) द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए मीटर इंस्टॉलेशन के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा और उनका कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में रहेगा।
जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार यह रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक आवेदकों को CG Rojgar App या ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से पहले पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। केवल पंजीकृत अभ्यर्थी ही प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकेंगे। जिला प्रशासन ने योग्य युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगार के अवसर प्राप्त करें।


