गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ा नक्सली डंप बरामद हुआ है। खुफिया सूचना के आधार पर 65वीं बटालियन CRPF की एफ कंपनी, गरियाबंद पुलिस और E-30 टीम ने 12 मार्च को कुल्हारीघाट, देवडोंगर, चारडीह और रानीभरझोला के जंगलों में एरिया डोमिनेशन सर्च अभियान चलाया। रानीभरझोला के जंगल में संदिग्ध स्थान की खुदाई में BDDS डॉग स्क्वॉड की मदद से आईईडी बनाने की सामग्री, वायर, बैटरी, डेटोनेटर, फ्यूज, कॉर्डेक्स वायर, विस्फोटक पाउडर व कंटेनर बरामद हुए। साथ ही दवाइयां और दैनिक उपयोग की सामग्री भी मिली। सभी सामान जब्त कर लिया गया है, जबकि क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है।


