दीपिका। भाजपा नगर मंडल दीपिका में आयोजित SIR कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
कार्यक्रम में सरगुजा प्रभारी एवं पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष श्री ज्योति नंद दुबे, कार्यक्रम प्रभारी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष व MIC सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष संगीता साहू तथा वर्तमान मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति मंचासीन रहे।
वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में महामंत्री धर्म तिवारी, गुलशन ध्रुव, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, मुकेश जायसवाल, पार्षद सविता कंवर, संतोष निराला, अविनाश सिंह, श्रीमती गिलहरे, दीपक गिलहरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास सोनी, सभी BLA-2 एवं कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन के साथ किया गया।


