कोरबा. आदर्श नगर क्षेत्र में सोमवार सुबह लगभग 6 बजे पोडीबहार इलाके में एक मरी हुई गाय कॉलोनी के बीच सड़क किनारे पड़ी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बदबू और गंदगी के कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कॉलोनीवासियों ने तुरंत इसकी सूचना नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को फोन पर दी। सूचना देने के बाद भी कई घंटे बीत जाने के बावजूद निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची और न ही मरी हुई गाय को हटाया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोबारा फोन करने पर निगम कर्मचारियों ने बताया कि फिलहाल गाड़ी उपलब्ध नहीं है, इसलिए अभी गाय को उठाने के लिए टीम नहीं भेजी जा सकती।
कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम से जल्द से जल्द व्यवस्था कर मरी हुई गाय को हटाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में साफ-सफाई बनी रहे और बीमारी फैलने का खतरा न हो।


