Korba। जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया में बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रिंसिपल की संदिग्ध गतिविधियों का मामला सामने आया है। इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने जांच कर रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी है और कार्रवाई की अनुशंसा की है।
रिपोर्ट के अनुसार प्रिंसिपल Lalit Kumar Chandra को 27 फरवरी 2026 को कक्षा 12वीं की जीव विज्ञान परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्षों में घूमते हुए पाया गया, जबकि उस दिन उनकी ड्यूटी परीक्षा कार्य में नहीं थी। उड़नदस्ता टीम ने उन्हें परीक्षा अवधि में विद्यालय से दूर रहने की हिदायत दी थी।

इसके बावजूद 2 मार्च को गणित की परीक्षा के दौरान भी वे फिर परीक्षा कक्षों में देखे गए। उसी दिन उनकी बहू भी कक्षा 12वीं की परीक्षा दे रही थी, जिससे उनकी मौजूदगी पर संदेह जताया गया।
अधिकारियों के मुताबिक यह आचरण शासकीय कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता को दर्शाता है। मामले की जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है।


