रायपुर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है। इस जॉब फेयर में 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
10वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक के उम्मीदवार होंगे पात्र
जॉब फेयर में 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।
सबसे बड़ी भर्ती वोडाफोन आइडिया लिमिटेड द्वारा की जाएगी, जिसमें:
- अर्बन प्रमोटर – 100 पद
- पात्रता: पुरुष एवं महिला
- वेतन: ₹10,000 से ₹20,000 प्रतिमाह
पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के लिए अलग भर्ती
इसके अलावा 5 पदों पर भर्ती होगी:
- पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन – 5 पद
- योग्यता: न्यूनतम 8वीं पास
- वेतन: ₹10,000 से ₹14,000 प्रतिमाह
आवश्यक दस्तावेज और पंजीयन
जॉब फेयर में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को साथ लाना होगा:
- बायोडाटा
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है। निर्धारित समय पर उपस्थित होकर उम्मीदवार इंटरव्यू में भाग ले सकेंगे।


