रायगढ़। जिले में “शिशु संरक्षण माह” का शुभारंभ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर में हुआ। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर जीवर्धन चौहान ने बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक देकर किया।
अभियान के तहत 21 अप्रैल तक 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को 12 बीमारियों व टेटनस से बचाव हेतु टीकाकरण किया जाएगा। प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को विशेष सत्र आयोजित होंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक लोगों से इन सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है, ताकि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सके।


