Balod। जिले के Dondi Lohara थाना क्षेत्र में अविवाहित युवती और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मकान मालिक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से युवती को धमकाकर उसके साथ अवैध संबंध बना रहा था।
पुलिस के अनुसार पीड़िता अपनी मां और भाई-बहनों के साथ पिछले करीब तीन वर्षों से रामनगर निवासी सुनील कुमार घरडे के मकान में किराए से रह रही थी। 10 मार्च को युवती की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पता चला कि युवती के गर्भवती होने के बाद आरोपी ने उसे दवाई खिलाकर मामले को छिपाने की कोशिश की। इसी दौरान युवती और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


