कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़ : धर्मांतरण को लेकर पथरीपारा में हंगामा..
कोरबा, छत्तीसगढ़। मंगलवार की रात वार्ड क्रमांक 19 पथरीपारा में धर्मांतरण के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि टावर के पास स्थित एक घर में पूजा-पाठ और धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियाँ की जा रही थीं। वहां एक पादरी की मौजूदगी की भी बात सामने आई है, जबकि दूसरा पक्ष इसे नियमित प्रार्थना सभा बता रहा है।
सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुँच गए और कड़ा विरोध जताया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और बड़ी संख्या में बल तैनात किया।
इस दौरान नारेबाजी और हंगामा होता रहा, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


