कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के बालकों मंडल द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कौशल, विचारधारा और जनसेवा के प्रति प्रेरित करना रहा।
प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ताओं के रूप में जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, जोगेश लांबा, प्रफुल्ल तिवारी, किशन अग्रवाल, हितानंद अग्रवाल, दीपक चावड़ा, सुरेंद्र राठौर और अजय दुबे ने मार्गदर्शन दिया। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, संगठन विस्तार और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष डिलेंद्र यादव, महामंत्री जय राठौड़ एवं संपत यादव सहित जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठ एवं मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल मंत्री, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण महाभियान में कुल 150 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क के गुर सीखे। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


