वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की चेतावनी दी और कहा कि ऐसा नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ट्रंप ने अपने संदेश में ईरान को सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए ऊर्जा संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाने की बात कही। उनके इस बयान से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
इससे पहले एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के पहाड़ी क्षेत्र में घायल एक एफ-15 क्रू मेंबर को सफलतापूर्वक बचाया। उन्होंने बताया कि यह अभियान बेहद जोखिम भरा था और दिन के उजाले में कई घंटे तक चलाया गया।
ट्रंप ने सैन्य अभियान में शामिल जवानों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ऑपरेशन बहुत कम होते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि इस विषय पर विस्तृत जानकारी व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की जाएगी।


