जांजगीर–चांपा में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति उमा राजेंद्र राठौर ने ग्रामीणों से किए अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए क्षेत्र को बड़ी सौगात दिलाई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जांजगीर–पिथमपुर 9.30 किमी सड़क निर्माण के लिए 27.78 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। नई स्वीकृति के बाद अब क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है। मंजूरी मिलते ही क्षेत्र में उत्साह और राहत का माहौल है।
सभापति उमा राजेंद्र राठौर ने कहा कि जनता से किए वादे पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह सड़क न सिर्फ आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति देगी। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी दिनों में अन्य विकास कार्य भी तेजी से शुरू किए जाएंगे।
ग्रामीणों ने इस स्वीकृति के लिए जनप्रतिनिधि व सरकार के प्रति आभार जताया है और जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद व्यक्त की है।


