दुर्ग। जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम समोदा में अफीम की अवैध खेती मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई।
प्रशासन के अनुसार दुकान अवैध रूप से निर्मित थी, जिस पर जांच के बाद कार्रवाई की गई। अफीम की खेती के मामले में पुलिस पहले ही भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
बताया जा रहा है कि समोदा गांव में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती का खुलासा होने के बाद प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इससे जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।


