बिलासपुर। तखतपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। एसडीओपी Nupur Upadhyay के अनुसार मोढे चौक के पास ब्राउन शुगर बेचने की सूचना पर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम ने दबिश देकर तखतपुर निवासी दुर्गेश गायकवाड (22) को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि यह नशीला पदार्थ अप्पू देवांगन (32) ने दिया था। इसके बाद पुलिस ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास से अप्पू को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


