रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा है कि प्रदेश में रसोई गैस को लेकर आमजन को चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य में एलपीजी के साथ ही पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
मुख्यमंत्री ने रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग करने और आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रदेशवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुकिंग करने की अपील की है।


