महासमुंद जिले में केंद्र व राज्य सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नागरिकों को आर्थिक राहत मिल रही है। जिले के 2548 हितग्राही इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, जबकि 7146 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें से 6620 हितग्राहियों ने सोलर रूफटॉप लगाने के लिए वेंडर का चयन भी कर लिया है।
योजना के तहत 3 किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप सिस्टम पर केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इससे आम नागरिकों को सस्ती बिजली मिलने के साथ अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है।
योजना से लाभान्वित हितग्राहियों का कहना है कि सोलर पैनल लगने से बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है और बिजली कटौती की समस्या भी खत्म हो गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए लोगों से इस योजना से जुड़ने की अपील की है।


